उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रशासन सो रहा है : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रशासन सो रहा है : प्रियंका गांधी

सोनभद्र के उम्भा गाँव में भू माफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद में कई लोगों की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, लेकिन पूरा सरकारी अमला सो रहा है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश ऐसे अपराधमुक्त बनेगा? 
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा-राज में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र के उम्भा गाँव में भू माफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।  उन्होंने दावा किया, ”प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश? 

सेंट स्टीफेंस कॉलेज में ईसाइयों के लिए कटऑफ संबंधी याचिका उच्च न्यायालय याचिका ने खारिज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।