Greater Noida में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Greater Noida में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे जिस पर पीछा करने पर

ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस का है जहां पुलिस रोज की तरह रोजा गोलचक्कर के पास चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, जिसपर उन्होंने भागने का प्रयास किया।
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
और पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की और 2 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध शस्त्र से किया फायर 
पुलिस के अनुसार , 2 संदिग्ध व्यक्ति एक बाइक पर सवार थे जिन्हे चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे जिस पर पीछा करने पर बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध शस्त्र से फायर किया। वही , पुलिस ने भी जवाबी करवाई की। दोनो के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
जिला बुलन्दशहर रहने वाले है दोनों 
बताया जा रहा है कि बदमाश भूपेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव शाहपुर थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर का है जिसकी उम्र 33 वर्ष है वही दूसरा जो दीपक भडाना पुत्र सुन्दर सिंह भडाना नि0 ग्राम कपसई थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर का है जिसकी उम्र 26 वर्ष है।
बदमाशों के पास से हथियार बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर व 4 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 जोड़ी कुंंडल लूटे हुए तथा एक बाइक जो थाना सूरजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, बरामद हुई है।
लूट व चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज
अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि 14 अप्रैल को वह व उसके साथी ने मिलकर एकमूर्ति से आगे रोजा की तरफ टैम्पो में से एक महिला का मुंह दबाकर कुंडल लूटे थे। इस संबंध में थाना बिसरख में मामला दर्ज है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो आज भी लूटे हुए कुंडल बेचने व किसी अन्य घटना को अंंजाम देने के इरादे से ययां घूम रहे थे। मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्त पर लूट व चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।