यूपी में तिरंगा यात्रा पर पथराव करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी में तिरंगा यात्रा पर पथराव करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उत्तरप्रदेश पुलिस ने तिरंगा यात्रा पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को प्रांतीय राजधानी

उत्तरप्रदेश पुलिस ने तिरंगा यात्रा पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को प्रांतीय राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, उस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा में शामिल भीड़ पर पथराव किया था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
लखनऊ के रहने वाले सभी आरोपी 
लखनऊ पुलिस ने यहां एक बयान में बताया कि 15 अगस्त को आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में तिरंगा यात्रा के जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में विशाल यादव (21), विमल (21) और विकास सोनकर (21) नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।