उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लॉकडाउन करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया

वैश्विक महामारी के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लॉकडाउन करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि लॉकडाउन का  उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला पुलिस ने 61 बैरियर और नाका पर 1054 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 241 वाहनों का चालान एवं सात को सीज कर 31 हजार 800 रुपया समन शुल्क वसूला किया गया। इस सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अमेरिका : कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के करीब, अब तक 51,000 से अधिक लोगों की मौत

उन्होने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाउडहेलर के माध्यम से जनता जागरूक करते हुए घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। जिले के मूल निवासी जो विदेश से आये है उनका सत्यापन कराया जा रहा है तथा उनको सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है। जिले में सात रैन बसेरा बनाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को आइसोलेशन व क्वेरेटाइन मे रखा जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार यू0पी0-112 पर भोजन व खाद्यान्न की मांग की सूचना पर पीआरवी और थाना मोबाइल के द्वारा ‘‘पुलिस पब्लिक अन्नपूर्ण बैक’’ के माध्यम से भोजन व खाद्यान्न की आपूर्ति करायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।