UP के कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP के कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं मेरठ जिले में टाउन हॉल स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख शनिवार को मौन धरना दिया। धरने की अगुवाई कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं।’’ 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को न्याय अवश्य मिलेगा।’’ काजला ने कहा, ‘‘भाजपा ने देशभक्ति की ऐसी नई परिभाषा ईजाद की कि जिन्होंने देश के लिये अपना खून बहाया, वे देशद्रोही हो गये औऱ जो देश की आजादी के समय अंग्रेजों के साथ खड़े थे, वे आज देश भक्ति की चादर में छुप देश भक्त होने का दावा कर रहे हैं।’’ 

दिल्ली में कोरोना का कहर : अमित शाह CM केजरीवाल और LG बैजल के साथ कल करेंगे अहम बैठक

उन्होंने कहा कि लल्लू की रिहाई के लिए राज्य भर में मौन विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद हैं।’’ इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले सात दिन में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया है। हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।’’ लल्लू को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।