बच्चा चोर होने के शक पर भीड़ ने मंदबुद्धि महिला को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान

पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उस मंदबुद्दि महिला को भीड़ से बचाया ।

उत्तर प्रदेश : बिजनौर थाना के अंतर्गत चांदपुर गांव में बच्चा चोर के शक में भीड़ ने एक मंदबुद्धि महिला को पकड़ने के बाद महिला की पिटाई कर रही थी तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उस महिला की जान बचाई।
थाना चांदपुर के प्रभारी लव सिरोही के अनुसार बुधवार शाम लगभग साढे. आठ बजे बसंतपुर गांव मे बच्चा चोर को लेकर भीड. के हंगामे की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने उग्र भीड़ को महिला की पिटाई करते पाया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उस मंदबुद्दि महिला को भीड. से बचाया । 
उधर गांव के बाहर स्थित घर में रह रहे मदन की पत्नी सुशीला का आरोप है कि महिला पहले तो बाहर केले के पेड. के पास खडी. थी फिर आंगन मे लेटी एक साल की बेटी को उठाने अंदर आ गयी। सुशीला ने शोर मचा दिया जिस पर भीड. एकत्र हुई और महिला को बच्चा चोर मानकर पीटने लगी । थाना प्रभारी के अनुसार हिंसा के आरोप मे कुछ लोगों को हिरासत मे लिया गया है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।