सोमवार की सुबह शिव मंदिर में पूजा के दौरान भरभरा कर गिरी छत, 10 लोगों के दबने से मची चीख-पुकार

आगरा से चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। बता दें आगरा के एक शिव मंदिर में

आगरा से चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। बता दें आगरा के एक शिव मंदिर में पूजा के दौरान छत गिरने से कई लोग घायल हो गए है। इतना ही एक बालिका की मौत की भी खबर सामने आ रही है। बता दें पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की है।

सोमवार की सुबह शिव मंदिर में पूजा के दौरान भरभरा कर गिरी छत 

शिव नगर के महावीर नगर में शिव मंदिर में सोमवार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। बता दें कांवड़ चढा जलाभिषेक करने के बाद लोग पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। इससे वहां मौजूद श्रद्धालु मलबे में दब गए। लोगों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। अधिक जानकारी के लिया बता दें आगरा में शाहगंज के शिव नगर में सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। 

 मलबे में 10 लोगों के दबने से मची चीख-पुकार 

मलबे में 10 लोगों के दबने से चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एक बालिका की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं हादसे की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी भी पहुंच गए।पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा, जहां एक बालिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है बरामदे की छत सीलन के चलते जर्जर हो गई थी। इसके कारण वह गिर गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।