आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर @GorakhnathMndr परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की।
हर-हर महादेव! pic.twitter.com/0kaMLT6tsw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 1, 2022
उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
सर्व शिवम्!
सर्व कल्याण की मंगल-कामना के साथ महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 1, 2022
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट किया जाना आज भी समय की मांग है। उन्होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि, सौहार्द और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।
समस्त देशवासियों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना, ताकि लोग विशेषकर रोज़ी-रोज़गार के मामले में आत्मनिर्भर बनकर आत्म-सम्मान के साथ इज़्ज़त का जीवन जी सकें।
— Mayawati (@Mayawati) March 1, 2022
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि समस्त देशवासियों व खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना, ताकि लोग विशेषकर रोजी-रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनकर आत्म-सम्मान के साथ इज्जत का जीवन जी सकें।