नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करने पर 75 लोगों पर मामला किया दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करने पर 75 लोगों पर मामला किया दर्ज

नोएडा पुलिस ने जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी की सोसायटी के बाहर उनके समर्थन में प्रदर्शन करने

नोएडा पुलिस ने जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी की सोसायटी के बाहर उनके समर्थन में प्रदर्शन करने पर करीब 75 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें ज्यादातर त्यागी समुदाय के हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय थाने के प्रभारी की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी के अनुसार छह नामजद व्यक्तियों समेत प्रदर्शनकारियों पर गौतम बुद्ध नगर जिले में लगायी गयी धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया।
अधिकारियों के अनुसार प्राथमिकी में जिन लोगों के नाम हैं वे पूर्व नेता मांगेय राम त्यागी, ज्ञानेश्वर प्रधान, सुशांत त्यागी, आदेश त्यागी, रवींद्र राजपूत, शोभा त्यागी हैं। मांगेय राम त्यागी ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
अपार्टमेंट के साझा क्षेत्र में श्रीकांत त्यागी के कथित अतिक्रमण को लेकर पांच अगस्त को एक महिला ने जब त्यागी के सामने विरोध दर्ज कराया था तब विवाद उत्पन्न हो गया था। कैमरे में त्यागी को इस महिला पर हमला करते हुए देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।