Noida : महिला डॉक्टर ने दो साल में एक ही अस्पताल में 20 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट किए
Girl in a jacket

Noida : महिला डॉक्टर ने दो साल में एक ही अस्पताल में 20 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट किए

Noida

Noida : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर्राष्ट्रीय किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें शामिल एक महिला डॉक्टर ने महज दो साल के भीतर नोएडा के एक ही अस्पताल में 20 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन किए थे।

Noida में एक महिला डॉक्टर ने किया कमाल

बताया जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा(Noida) में ऐसे छह अस्पताल हैं जो ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए पंजीकृत हैं। नोएडा का स्वास्थ्य विभाग उन सबके आंकड़े जुटा रहा है। इसे दिल्ली की अपराध शाखा को सौंपा जाएगा। ऐसे में नोएडा में भी कई डॉक्टरों और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।नोएडा में सेक्टर 62 में फॉर्टिस हॉस्पिटल, सेक्टर 128 में जेपी अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में यथार्थ अस्पताल, नोएडा एक्सटेंशन में यथार्थ अस्पताल, नोएडा सेक्टर-26 में अपोलो अस्पताल और सेक्टर 104 में प्राइमा अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) होता है।

किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में अपोलो अस्पताल के डॉक्टर का नाम, 25 25 लाख में करते थे सौदा | Apollo female doctor arrested links to organ transplant racket abroad-stwam | TV9 Bharatvarsh

20 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट किए

स्वास्थ्य विभाग(Noida )के अधिकारियों के मुताबिक, यथार्थ (दोनों शाखाओं) और प्राइमा अस्पताल में अब तक 119 ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुए हैं। करीब 12 प्राइमा अस्पताल में और शेष यथार्थ अस्पताल में हुए हैं। इनमें किडनी, लिवर और हृदय प्रत्यारोपण प्रमुख हैं। मरीज के साथ अंगदाता के कार्यालय पहुंचने के बाद जरूरी दस्तावेज की जांच के उपरांत प्रक्रिया पूर्ण करने पर एनओसी दिया जाता है।इस प्रक्रिया में ट्रांसप्लांट करने वाला डॉक्टर को नहीं आना होता है।

CG News: आयुष्मान से अब किडनी ट्रांसप्लांट और ब्रेन एंजियोग्राफी की भी सुविधा - CG News Now kidney transplant and brain angiography facility from Ayushman

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिले के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अगर डॉक्टर अस्पताल में प्रैक्टिस करता है तो अस्पताल प्रशासन इस संबंध में शपथ पत्र देता है। डॉ. विजया राजकुमारी के जिले में प्रैक्टिस संबंधी दस्तावेज की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। अगर महिला डॉक्टर का जिले में पंजीयन नहीं मिलता है तो यह विभाग के साथ अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।