नोएडा में बड़ा हादसा, जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल गिरने से 4 की मौत, कई मलबे में फंसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोएडा में बड़ा हादसा, जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल गिरने से 4 की मौत, कई मलबे में फंसे

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। जलवायु विहार में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरने से 4

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा है।
घटना पर नोएडा डीएम सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने कहा किनोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे, तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।
1663653302 jcb
बताया जा रहा है कि सोसायटी की दीवार काफी पुरानी होने के चलते कमजोर हो गई थी। जैसे ही आज मजदूरों ने औजार लगाए दिवार उनपर ही गिर गई। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। और कोशिश की जा रही है कि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।