No Non-veg Day : उत्तर प्रदेश में सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

No non-veg day : उत्तर प्रदेश में सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद

No non-veg day

उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर 2023 को प्रदेश में “No non-veg day” घोषित किया है। यानी कि आज शनिवार को प्रदेश भर में सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप नॉन वेज खाते है तो इस खबर को जान लेना आपके लिए काफी जरुरी है . दरअसल, 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी जी की जयंती है। साधु टीएल वासवानी जी एक महान शिक्षाविद और जीवों के प्रति विशेष दया भाव रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके जीवन और आदर्शों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है।
No non-veg day

प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधू टीएल वासवानी की जयन्ती पर प्रदेश में नो नॉन वेज डे रहेगा। और इस आदेश का पालन करना सभी के लिए बेहद जरुरी है। इस फैसले के बाद आज प्रदेश भर में नॉन-वेज खाने के शौकीनों को निराशा हाथ लगी है। कई लोग आज सुबह ही मांस की दुकानों पर गए, लेकिन दुकानें बंद मिलीं।
No non-veg day

हालांकि, कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह फैसला जानवरों के प्रति दयालुता का एक अच्छा उदाहरण है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि इस फैसले से प्रदेश में नॉन-वेज खाने वालों की संख्या में कमी आएगी। इसी के साथ आपको बता दे योगी सरकार इस आदेश का पालन करना सभी के लिए बेहद जरुरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।