मुजफ्फरनगर : हनी ट्रैप में फंसाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, पति बनाता था अश्लील वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुजफ्फरनगर : हनी ट्रैप में फंसाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, पति बनाता था अश्लील वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हनीट्रैप मामले में फंसाकर रुपए हड़पने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हनीट्रैप मामले में फंसाकर रुपए हड़पने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाने के बाद बंधक बनाकर पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग रहा था। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ मिलकर यह गैंग चला रही थी। वे दोनों पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपी की पहचान शानू और अफसाना उर्फ पिंकी के रूप में हुई। आरोपियों को मुजफ्फरनगर के गांव वहलना से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी 5 लाख रूपय की रंगदारी मांग रहा था 

1676610388 hani 3

जानकारी के मुताबिक़, कोतवाली नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) महावीर चौहान ने बताया कि गांव कृष्णापुरी निवासी निखिल ने 15 फरवरी में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसके चाचा अरविंद कुमार ने फोन कर घर पर बताया कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। वो लोग 5 लाख की डिमांड कर रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू हुई। जांच के दौरान शानू और अफसाना उर्फ पिंकी को 16 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 16 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों पति-पत्नि मुजफ्फरनगर के गांव वहलना के एक मकान में रह रहे हैं।
धोखे से लोगों के साथ करती थी अश्लील हरकत

1676610087 hani 2

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर पीड़ित अरविंद को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वह अरविंद से पिंकी बनकर फोन बात करती थी। उसने उसे 14 फरवरी को हनुमान मंदिर गांधी कॉलोनी के पास बुलाया था। जहां से उसे नसीरपुर स्थित नवाब के घर ले गई थी। उसने बहला-फुसलाकर धोखे से उसके साथ अश्लील हरकत की, जबकि महिला का पति शानू ने वीडियो बनाई थी।
अफसाना ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। एसएचओ ने कहा कि हमने दोनों को गुरुवार को न्यायालय मे पेश किया, जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।