समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां कहा जा रहा कि उनकी तबियत आज ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें ICU में रखा गया है। अभी उन्हें डॉक्टर्स द्वारा जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। मुलायम सिंह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट है, जहां डॉक्टर्स की एक्सपर्ट टीम उन्हें अपनी निगरानी में रख रही है।
अगस्त माह से ही मुलायम सिंह यादव अस्पताल में है भर्ती
एक रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में बात करते हुए मेदांता के डॉक्टर्स ने बताया कि मुलायम सिंह अगस्त माह से ही अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अभी उन्हें जीवन रक्षक दवा दी जा रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 वर्ष की है। वो काफी समय से बीमार है। उन्हें कई सारी तकलीफे है।
साधना गुप्ता के निधन के बाद बिगड़ी ज्यादा तबियत
हालांकि, उनकी तबियत तब से ज्यादा बिगड़ गई है, जब से उनकी दूसरी पत्नी साधना का इसी साल निधन हो गया था। साधना गुप्ता नेताजी की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं। मुलायम यादव के खराब तबियत की जानकारी मिलने के बाद खुद पीएम मोदी और सीएम योगी ने अखिलेश यादव से बात की थी। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद है मुलायम
हम आपको बता दें, मुलायम सिंह मौजूदा समय में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। वो यूपी के प्रमुख नेताओं के नामों में शामिल है। वो तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके है। वो हमेशा से अपने बयानों की वजह से जाने जाते है। उनका हालचाल पूछने कई नेता अभी तक मेदांता अस्पताल जा चुके है।