मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

आज 55 प्रसिद्ध लोगों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन लोगों में मुलायम सिंह यादव

आज 55 प्रसिद्ध लोगों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन लोगों में मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित 55 हस्तियों को आज यहां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार शाम आयोजित समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में तीन हस्तियों को पद्म विभूषण, पांच को पद्मभूषण और 47 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए।
1680707305 2534523452554
पद्म विभूषण सम्मान लिया
दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता की जगह पद्म विभूषण सम्मान लिया। डॉक्टर दिलीप महालानाबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
वैज्ञानिक एसआर श्रीनिवास को भी प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।