मुलायम सिंह यादव मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुलायम सिंह यादव मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए। 
नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, “उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा कि यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।