मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया : नवजोत सिंह सिद्धू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया : नवजोत सिंह सिद्धू

आज पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट ,HAL, BHEL, इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी यह सब कांग्रेस की देन हैं भारतीय जनता पार्टी

पूर्व क्रिकेटर व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ छल किया है। मोदी ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए। सिद्धू अमेठी के जगदीशपुर में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबानी, अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन जरूर आ गये हैं।

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी आदि ने करोडों का घोटाला किया है और वह सब फरार हो गए। सरकार चुप है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो रही है क्योंकि सब गुजरात के हैं। सिद्धू ने कहा कि कालाधन लाने की मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते थे, वह भी नहीं आया, कहाँ है काला धन? उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा मोदी ने किया था पर दो लोगों को भी रोजगार नही मिला।

कांग्रेस ने 60 साल तो BJP ने 5 साल जनता को ठगा : मायावती

उन्होंने दावा किया कि अमेठी का विकास सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। आज पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट, HAL, BHEL, इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी यह सब कांग्रेस की देन हैं भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी का विकास चोरी किया है। मोदी देश का विकास करने में भी विफल रहे है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता इस बार सांसद नहीं एक प्रधानमंत्री को चुनने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।