पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे शव से गायब हुई आंख, पुलिस ने चूहों पर लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे शव से गायब हुई आंख, पुलिस ने चूहों पर लगाया आरोप

गोरखपुर के एक पोस्टमार्टम हाउस में रखे महिला के शव से उसकी एक आंख गायब हो गई।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई बेहद की अजीबोगरीब घटना जिसके कारण शहर में सनसनी फैल गई है। दरअसल, गोरखपुर के एक पोस्टमार्टम हाउस में रखे महिला के शव से उसकी एक आंख गायब हो गई, मृतक महिला की आंख कब, कहां और कैसे गायब हुई है यह स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया तब तक सब ठीक था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं पता है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद चूहों ने महिला की आंख कुतर दी है। 
फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है आखिर महिला की एक आंख गायब कैसे हुई है। गुरुवार की देर रात अनुराधा उर्फ रानी नामक महिला की पंखे से लटकती हुई लाश मिली थी। रात में 10 बजे के करीब उनका पति कमरे में गया तो रानी के शव को लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पति नीतेश चौहान का कहना था कि अनुराधा ने गुस्से में आत्महत्या कर ली है। हालांकि अनुराधा की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। रानी की मां बेली देवी के कहने पर पुलिस ने पति नितीश के अलावा 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।
पुलिस कार्रवाई कर रही थी कि इस बीच अनुराधा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल शुरू हो गई, जिसमें उसकी एक आंख गायब दिखाई दे रही थी। देखने से लग यही रहा था कि किसी ने महिला की एक आंख निकाल ली है। इस मामले में इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह खुद मौके पर गए थे और पंखे से लटकती हुई लाश को अन्य लोगों के सामने उतरवाया था उसकी फोटो और वीडियो भी बनवाई थी। उस समय तक महिला की दोनों आंख सही सलामत थी। उन्होंने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया था। अब यह फोटो कहां कि है और कितनी सही है इसकी जानकारी नहीं। बता दें कि मौत के 6 घंटे के भीतर अगर कॉर्निया निकाल ली जाए तो उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।