BJP की पश्चिमी UP को साधने की जोरदार तैयारी, CM योगी और केशव मौर्य डोर-टू-डोर कैंपेन कर मांगेंगे वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी माहौल का जायजा लेंगे। भाजपा मेरठ जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य मेरठ की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के प्रचार के साथ मतदाताओं को साधेंगे। सीएम योगी सिवालखास व किठौर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को साधेंगे। 
जानें पूरा टाइम टेबल 
वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य सरधना और मेरठ महानगर में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। सीएम योगी मंगलवार को सिवालखास के भूनी चौराहे के पास स्थित जेपी गार्डन में दोपहर 12 बजे मतदाताओं से संवाद करते हुए प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करेंगे। इसके बाद सीएम योगी दोपहर 1:30 बजे किठौर के पीआरडी स्कूल प्रांगण और सिसौली पहुंचेंगे, जहां मतदाताओं से संवाद कर पार्टी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य सुबह 11 बजे सरधना के गुनगुन फार्म हाउस, ग्राम महल में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। 
चुनाव के मद्देनजर डोर-टू-डोर कैंपेन कर BJP मांग रही वोट 
बाद में दोपहर 1 बजे दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में शहर विधानसभा के मतदाताओं से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से वह जनता से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले है विधानसभा चुनाव, यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। साथ ही पहले चरण की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।