दलित परिवार की हत्या पर मायावती का ट्वीट, कहा-दलितों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाए योगी सरकार

आजमगढ़ में लेखपाल और पत्नी की गला रेत कर हत्या की निंदा करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

आजमगढ़ में लेखपाल और पत्नी की गला रेत कर हत्या की निंदा करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलितों पर आए दिन हो रहे जानलेवा हमलों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगाम लगाये। उन्होंने सोमवार को कहा कि सरकार को दलितों पर हो रहे ‘‘अत्याचारों’’ को सख्ती के साथ रोकना चाहिए।
मायावती का ट्वीट 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”यूपी में प्रयागराज की घटना के बाद, अब आजमगढ़ में दलित पति-पत्नी की कल रात गला काटकर हत्या किए जाने की घटना अति-दुःखद, दर्दनाक व अति-निन्दनीय है।” उन्होंने कहा, ”दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरन्त सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई करे, बसपा की यह माँग है।”
दलित परिवार की धारदार हथियार
गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव में दलित पति-पत्नी की धारदार हथियार से रविवार रात हत्या कर दी गई।आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने सोमवार को बताया कि चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर मऊ जिले में कार्यरत तीथऊपुर गांव निवासी नगीना (55) और उनकी पत्नी नगीना देवी (52) की रविवार रात उनके घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए।
इससे पहले, पिछले सप्ताह बुधवार रात प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी गांव में एक दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।