अंडे के लिए पति को छोड़कर महिला प्रेमी संग भागी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंडे के लिए पति को छोड़कर महिला प्रेमी संग भागी

हाल ही में यूपी के गोरखपुर से एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इधर एक औरत ने

हाल ही में यूपी के गोरखपुर से एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इधर एक औरत ने अपने पति को इस वजह से छोड़ दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी को रोजाना अंडे खिलाने की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा था। पुलिस का कहना है कि चार महीने पहले भी महिला इसी तरह घर से भाग गई थी। वापस आने के बाद उसने यही वजह बताई थी। 
1572265303 images (13)
 
झगड़ा अंडे को लेकर हुआ
ये मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज का है। बीते शनिवार के दिन यहां पर रहने वाली दिहाड़ी मजदूर का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वो घर से भाग गई। बताया जा रहा है महिला अपने प्रेमी के साथ भागी है।
1572265285 images (12)
जब पुलिस ने उसके प्रेमी की तलाश करी तब वो भी घर पर नहीं मिला। पीडि़त पति का कहना है कि बीते शनिवार के दिन भी अंडे को लेकर उसकी पत्नी ने अंडे के पीछे बहुत लड़ाई की है। इसके बाद वो कहीं चली गई। 
1572265349 screenshot 3
महिला के पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के लिए रोज-रोज अंडों का इंतजाम नहीं कर सकता है। इसी बात का फायदा उठाते हुए पत्नी का प्रेमी उसके लिए रोज अंडे लेकर आता था। पति ने बताया कि वो अंडे खाने की बहुत ज्यादा शौकीन है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी अपने घर से फरार है। अब दोनों की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।