अलीगढ़ : ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर मुस्लिम युवक की पिटाई, छीने 10 हज़ार रुपए और मोबाइल फोन

अलीगढ़ के एक गांव में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से इनकार करने पर दो लोगों ने

अलीगढ़ में एक बाप और बेटे ने पड़ोसी गांव से फेरी लगाने पहुंचे मुस्लिम युवक को रोक लिया और उसको ‘जय श्री राम’ बोलने कलिए मजबूर किया गया। जब युवक ने बाप-बेटे की बात से इनकार किया तो उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक के पास मौजूद 10 हज़ार रुपए और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
अंचल अधिकारी अतरौली एसपी सिंह ने बताया कि घटना के दो दिन बाद पीड़ित आमिर खान के पिता की शिकायत पर हरदुआगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। सर्कल अधिकारी ने कहा कि रहीसुद्दीन ने यह नहीं बताया कि उसके बेटे को आरोपी देवेंद्र और उसके पिता राजू द्वारा नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया था।

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के कुशासन का अंत करेगी दिवाली : अखिलेश यादव

पुलिस ने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प कपड़े की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
आमिर ने हालांकि दावा किया कि जब वह अपने पड़ोसी गांव नगला खेमा में कपड़े बेचने पहुंचे तो पिता-पुत्र की जोड़ी ने पहले उनसे उनका नाम पूछा, फिर उन्हें लाठियों से पीटा और उन्हें ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो बनाया है। साथ ही आरोप लगाया है कि “उन्होंने 10,000 रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया।” जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, तो उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाना शुरू कर दिया और एक व्यक्ति पर पत्थर फेंके, जो उनकी गिरफ्तारी का वीडियो बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।