मेरठ में नशीला पदार्थ पिलाकर समाजसेविका से दुष्कर्म कर बनाया Video

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक समाजसेविका ने एक युवक पर कथित रूप से दुष्कर्म कर उसका वीडियो

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक समाजसेविका ने एक युवक पर कथित रूप से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 
पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। 
महिला ने दावा किया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।
 
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र निवासी तथा समाजिक संस्था से जुड़ी 35 वर्षीय महिला ने आज पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ बीपी अशोक से मामले की शिकायत की है। 
अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक से महिला के पूर्व में भी संबंध रहे हैं और फिलहाल उन्होंने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मेडिकल थाना पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।