लूट का विरोध करना पड़ा महंगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

NULL

मेरठ : शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लूट का विरोध करने पर कार सवारों बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को विवाहिता को उसके मायके लाया गया। जहां पूरे गांव में मातम छा गया। एसएसपी ने क्राइम बांच की चार टीमें लगाई है, लूट व प्रेम प्रसंग बिन्दु पर जांच कर रही है। बता दें कि गाजियाबाद के गांव नाहल निवासी परवीन उर्फ फरहाना का निकाह मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी शाहवेज पुत्र शमशाद से हुआ था। गांव से विदा होने के बाद स्वीफ्ट कार से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। कार में दूल्हा शाहवेज के जीजा, बहन एवं दो साल का बच्चा भी था। उनकी कार दौराला थानाक्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गांव मटौर के पास पहुंची तो पीछे से आई दो कारों ने ओवरटेक किया।

कार रुकने के बाद बदमाशों ने दुल्हन के सभी गहने उतरवा लिए। दुल्हन, उसके पति और अन्य लोगों से कैश और कार भी लूट ली। बताया जा रहा है कि दुल्हन के शरीर पर अधिकतर गहने नकली थे। बदमाश नई कार को भी लूटकर ले गए। आरोपियों ने पति पर गोली चला दी, लेकिन पत्नी के सामने आ जाने से उसके सीने में गोली लग गई। वारदात के बाद ड्राइवर ओमकार व अन्य ने घायल महिला को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की जांच में प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मोदीनगर में भी दुल्हन की कार को ओवरटेक किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पता था कि दुल्हन इसी रास्ते से मुजफ्फरनगर जाएगी। इसलिए उन्होंने पहले ही ऐसा स्थान चुन लिया था। जहां पर हाईवे सुनसान रहता हो। मटौर गांव के समीप ही हाईवे पर अंधेरा भी रहता है और बदमाशों ने इसी स्थान को चुना। घटना के बाद दौराला थाना पुलिस ने एसएसपी मंजिल सैनी के साथ नाहल गांव में दबिश दी। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि हाईवे पर एक दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। लूटपाट भी की गई है। घटना के खुलासे में क्राइम ब्रांच और दौराला थाना पुलिस को लगाया गया है। इस हत्याकांड में कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– रिशु अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।