लखनऊ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
आज ‘महापरिवर्तन’ की प्रक्रिया का पहला चरण है. इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन सबको घर से बाहर आकर अपना अधिकार इस्तेमाल करना चाहिए, जो अपने देश और अपने परिवार के भविष्य के लिए स्वस्थ लोकतंत्र, सशक्त संविधान और भाईचारे को बचाये-बनाये रखना चाहते हैं.
आज आपको देश पुकार रहा है! pic.twitter.com/MCAkC1jR8z
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 11, 2019
अखिलेश यादव ने गुरूवार को ट्वीट किया, आज ‘महापरिवर्तन’ की प्रक्रिया का पहला चरण है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन सबको घर से बाहर आकर अपना अधिकार इस्तेमाल करना चाहिए, जो अपने देश और अपने परिवार के भविष्य के लिए स्वस्थ लोकतंत्र, सशक्त संविधान और भाईचारे को बचाए और बनाए रखना चाहते हैं। आज आपको देश पुकार रहा है।
सभी मतदाताओं से अपील है कि वे देश व जनहित में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु अपना वोट डालने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथों पर समय से जरूर जाएं।
— Mayawati (@Mayawati) April 11, 2019
मायावती ने ट्वीट किया, सभी मतदाताओं से अपील है कि वे देश व जनहित में ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सरकार बनाने हेतु अपना वोट डालने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथों पर समय से जरूर जाएं।