आजम खान पर विवाद , SP नेता धर्मेन्द्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन की छापेमारी की

समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से सांसद आजम खान के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में सपा ने शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए रामपुर में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
रामपुर जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकतार्ओं को रामपुर कूच का निर्देश दिया है। बदायूं, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, बरेली, बिजनौर के सपा कार्यकतार्ओं को रामपुर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। 
ऐसे में गुरुवार को प्रदेशभर से सपा कार्यकर्ता रामपुर पहुंच रहे हैं। सपा की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि गुरुवार एक अगस्त को आजम खान के समर्थन में कई जिलों के सपाई रामपुर में जुटेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि माहौल खराब ना होने पाए।
 अखिलेश ने बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्वीट करके पार्टी कार्यकतार्ओं को इकट्ठा होने को कहा है। उन्होंने बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के पार्टी कार्यकतार्ओं को निर्देश दिया है कि वे गुरुवार को हर हाल में रामपुर पहुंचें। 
LIVE UPDATE :- 
– रामपुर जाने की जिद पर अड़े मुरादाबाद के सांसद एस.टी. हसन और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
 – रामपुर जा रहे समाजवादी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर ही रोक लिया है।  गुस्साए में कार्यकर्ता टोल प्लाजा के सामने ही धरने पर ही बैठ गए और नारे लगाने शुरू कर दिए हैं। 
– सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार रामपुर के सांसद के साथ अन्याय कर रही है। विधायक अब्दुला पर कार्रवाई की जा रही है। आजम खान के साथ न्याय नहीं होगा तो आने वाले समय में लाखों कार्यकर्ता सड़कों पर होंगे। सड़क पर उतर कर हम विश्वविद्यालय की गरिमा को बचाएंगे और आजम खान के लिए संघर्ष करेंगे।
– आजम खान की मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पास पुलिस की गई तैनाती।
– रामपुर में स्थित समाजवादी पार्टी  के ऑफिस पुलिस ने घेराबंदी कर ली है। इस ऑफिस में आजम खान बैठते है। 
– दूसरे राज्यों से आ वाहनों की पुलिस तलाशी कर रही है. जिसके दौरान NH-24 पर काफी लम्बा जाम लग गया है।
– रामपुर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है . जिससे की कोई भी बाहरी व्यक्ति रामपुर में न आ सके। 
– रामपुर के डीएम ने कहा है की इलाके में कांवर यात्रा और बकरा ईद के मद्देनजर धारा 144 (एक क्षेत्र में 5 से अधिक     लोगों की सभा) पहले से ही लागू है। यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल की व्यवस्था की गई है। हम किसी को भी सीमा से प्रवेश   नहीं करने देंगे। जो कोई भी कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।