जे पी नड्डा नड्डा पांच जुलाई को आयेंगे लखनऊ दौरे पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जे पी नड्डा नड्डा पांच जुलाई को आयेंगे लखनऊ दौरे पर

नड्डा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पांच जुलाई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आयेंगे। भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ प्रवास के दौरान नड्डा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। 
पाण्डेय को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नये नाम को भी इस दौरान संभवत: अंतिम रूप दिया जाएगा। त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा होगी। नड्डा के प्रस्तावित दौरे में प्रमुख तौर पर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।