जेएनयूएसयू ने उत्तर प्रदेश में आफरीन फातिमा का घर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेएनयूएसयू ने उत्तर प्रदेश में आफरीन फातिमा का घर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जेएनयू की पूर्व छात्रा एवं कार्यकर्ता

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जेएनयू की पूर्व छात्रा एवं कार्यकर्ता आफरीन फातिमा का घर तोड़े जाने के खिलाफ रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
प्रयागराज जिला प्रशासन ने दस जून को जुमे की नमाज के बाद शहर में हुई हिंसा के कथित ‘‘मास्टरमाइंड’’ (मुख्य साजिशकर्ता) जावेद अहमद उर्फ पंप का मकान रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। जावेद अहमद जेएनयू की छात्रा फातिमा के पिता हैं।
जेएनयूएसयू के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘बुलडोजर राज’’ के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने ‘‘मुसलमानों को निशाना बनाना बंद करो’’ के नारों वाली तख्तियां भी थाम रखी थीं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।