झांसी : रेलवे क्रासिंग के पास दिन दहाड़े फायरिंग, 2 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झांसी : रेलवे क्रासिंग के पास दिन दहाड़े फायरिंग, 2 घायल

रक्साथानाक्षेत्र के सिमरहा गांव के पवन यादव और नारायण यादव नाम के दो दूधिये सुबह दूध बेचने गांव

उत्तर प्रदेश में झांसी में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़ हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गयी, इस गोलीबारी में दो युवक जख्मी हो गये। पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र के करारी में हुई इस फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश है। रक्साथानाक्षेत्र के सिमरहा गांव के पवन यादव और नारायण यादव नाम के दो दूधिये सुबह दूध बेचने गांव से झांसी आ रहे थे।
करारी में पुल के पास सूनसान जगह देखकर मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पवन को हाथ में और नारायण को पैर में गोली लगी। हमलावर आनन फानन में फायरिंग पर वहां से निकल भागे।
गोली चलने की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई, वहां मौजूद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गयी। परिजनों ने बताया कि गांव में पार्टी बंदी का मामला है और हमलावरों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच इस तरह की झड़पें होती रहतीं हैं। इसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी है और दस से बारह लोग जेल में भी बंद हैं।
आज हुई गोलीबारी मामले में आनंद, विवेक, नरेंद्र  और जितेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ़ ओ पी सिंह ने पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज में घायलों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने दोनों ही घायलों को खतरे से बाहर बताया है।
उन्होंने बताया कि दोनों ने इसे पुरानी रंजिश का मामला बताया है लेकिन पुलिस फिलहाल गालीबारी के पीछे के कारणों का पता लगायेगी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी गयी लेकिन सभी हमलावर फरार हो गये। मामले की पूरी तफ्तीश कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।