महिलाओं की सुरक्षा पर प्रियंका का योगी सरकार पर वार, कहा- क्या चिन्मयानंद के BJP से जुड़े होने के कारण सुस्त है यूपी पुलिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिलाओं की सुरक्षा पर प्रियंका का योगी सरकार पर वार, कहा- क्या चिन्मयानंद के BJP से जुड़े होने के कारण सुस्त है यूपी पुलिस

प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरोपी का संबंध भाजपा से होने के कारण राज्य की पुलिस सुस्त है? 
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।” उन्होंने सवाल किया, “आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है?” 
1568350346 priyanka swami tweet
गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि इसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और आरोपी से पूछताछ भी नहीं की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।