फूलों की जगह दूल्हे पर हुई थप्पड़ों की बारिश..., दुल्हन ने शादी से किया इंकार तो क्यों हुई फेरों की शुरुआत? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फूलों की जगह दूल्हे पर हुई थप्पड़ों की बारिश…, दुल्हन ने शादी से किया इंकार तो क्यों हुई फेरों की शुरुआत?

एक विचित्र घटनाक्रम में दुल्हन ने वरमाला के दौरान सबके सामने एक नहीं, बल्कि दो बार दूल्हे को

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की एक शादी आज कल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। दरअसल एक विचित्र घटनाक्रम में दुल्हन ने वरमाला के दौरान सबके सामने एक नहीं, बल्कि दो बार दूल्हे को थप्पड़ मारा जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में यही देखा जा सजता है कि दूल्हा दुल्हन को माला पहनता है जिसके बाद दुल्हन ना आव देखती है ना ताव और दूल्हे के जड़ देती है 2 थप्पड़। 
आइये जानते हैं क्या है वजह?
वायरल वीडियो में दूल्हे रविकांत अहिरवार अपनी दुल्हन रीना को माला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, यहां तक कि मेहमान और रिश्तेदार भी उनकी जोश अफजाई कर रहे हैं। अचानक, दुल्हन ने दूल्हे को दो बार थप्पड़ मारा और वहां से चली गई, जिससे दूल्हा और मेहमान स्तब्ध रह गए। जिसके बाद बाराती भी भड़क गए और भीड़ गए, जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल भी हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची और बारातियों और लड़की वालों को समझाया जिसके कई घंटों बाद फेरे हुए और शादी सम्पन्न हुई।
दुल्हन को इस वजह से करने पड़ी उसी दूल्हे शादी 
बता दें कि वियरल हो रहे इस थप्पड़ काण्ड के पीछे क्या वजह है यह किसीको नहीं पता है। सूत्रों कि मानी जाये तो दुल्हन इस बात से परेशान हो गई थी कि दूल्हा शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने एक ‘शराबी’ से शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया था। और यह पूरा बवाल शुरू हुआ, बाद में दूल्हा और दुल्हन के परिवारों ने हस्तक्षेप किया और दुल्हन को मना लिया जिसके बाद वह आखिरकार उस आदमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई जिसे उसने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।