एकतरफा प्यार में युवक ने फोटो के सहारे लड़की को किया ब्लैकमेल, कहा- 10 लाख दो या मेरी इच्छा पूरी करो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकतरफा प्यार में युवक ने फोटो के सहारे लड़की को किया ब्लैकमेल, कहा- 10 लाख दो या मेरी इच्छा पूरी करो

दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए है। आरोपी

दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए है। आरोपी फ्रॉड नंबर के सहारे लड़की को परेशान किया करता था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक बैंक चेक बुक बरामद हुई है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है। कहा जा रहा कि आरोपी युवक लड़की को काफी पसंद करता था, जबकि लड़की उससे प्यार नहीं करती थी, जिस वजह से आरोपी उसे परेशान करता था। 
आरोपी ने पीड़िता को किया ब्लैकमेल 
एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का नाम अंशुल है। वो बीएससी कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट है। वो एक लड़की से प्यार करता था। वह लड़की को इंप्रेस करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें निकालता था। उसे कई बार कॉल करता था। इसके साथ ही वो लड़की की तस्वीरें निकालकर उसे एडिट करके ब्लैकमेल करता था। तस्वीरें हटाने के लिए 7 लाख रुपये मांगे शातिर ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक से लड़की की तस्वीरें डाल दी थीं और हटाने के एवज में 10 लाख रुपये मांग रहा था। 
आरोपी लड़की की बहन को धमकियां देता था
बता दें, आरोपी लड़की की बहन को धमकियां देता था। सिरफिरे ने बहन की तस्वीरों को हटाने के बदले 10 लाख रुपये देने या उसकी इच्छाएं पूरी करने की शर्त रखी थी। पुलिस ने आरोपी को तालिब सरायं सिद्धनाथ मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।