केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मामले में एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, गया जेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मामले में एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, गया जेल

उत्तर प्रदेश के अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के करीबी विजय गुप्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह समेत

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के करीबी विजय गुप्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निशाने बाज वर्तिका सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए एक मामले के आरोपी रजनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया।
एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश पीके जयंत ने रजनीश कुमार सिंह की रिमांड स्वीकृत कर जेल भेजने का आदेश दिया। स्मृति ईरानी के करीबी विजय गुप्ता ने 23 नवंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री को बदनाम करने के आरोप में मुसाफिरखाना कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया था।
शुक्रवार को उपरोक्त मामले में रजनीश कुमार सिंह के अधिवक्ता रविवंश सिंह ने रजनीश कुमार सिंह का अदालत में आत्मसमर्पण कराया। सरकारी अधिवक्ता वैभव पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि विजय गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए मामले में वर्तिका सिंह व कमल किशोर कमांडो नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने भी स्मृति ईरानी समेत अन्य के खिलाफ अदालत के जरिये मामला दर्ज कराया है जिसमें उनके साथ धोखाधड़ी किये जाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।