UP में कितना कारगर होगा मायावती का ब्राह्मण कार्ड, अमेठी के चुनावी मजधार में BSP को मिलेगा किनारा?

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में सेंध लगाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ब्राह्मणों पर बड़ा दांव

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में सेंध लगाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ब्राह्मणों पर बड़ा दांव खेला है। मायावती ने 4 विधान सभा वाले जिले में 3 ब्राह्मण और एक आरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बसपा ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखा है। जिले में फिलहाल बसपा का खाता शून्य है। अमेठी विधानसभा सीट से रागिनी तिवारी, गौरीगंज विधानसभा सीट से राम लखन शुक्ला, जगदीशपुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सरोज और तिलोई विधानसभा सीट से हरिवंश कुमार दुबे को प्रत्याशी घोषित किया है।
अमेठी और गौरीगंज सीटों पर ब्राह्मण मतदाताओं की निर्णायक भूमिका  
अमेठी और गौरीगंज सीटों पर ब्राह्मण मतदाता निर्णायक मतदाता की भूमिका में हैं। अब देखना होगा कि बसपा का ब्राह्मण कार्ड कितना कारगर होता है। पिछले चुनाव की बात करें तो बसपा ने 2007 में गौरीगंज विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी, उस चुनाव में बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को टिकट दिया था। ब्राह्मण और एससी वोट की गणित से बसपा यह जीत दर्ज कर सकी थी। फिलहाल इस समय चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी भगवा धारण कर लिए हैं और भाजपा के टिकट दावेदारों में प्रमुख हैं।
कांग्रेस और BJP ने अभी नहीं की प्रत्याशी की घोषणा 
अमेठी सीट पर रागिनी तिवारी को सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी से मुकाबला करना होगा। कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अमेठी में कैंडिडेट की घोषणा नहीं कर सकी है। अमेठी में पुराने बसपा नेता आशीष शुक्ला भी भगवा धारण कर लिए हैं और टिकट के दावेदारों में प्रमुख रूप से हैं। बीएसपी ने इसके पूर्व भी ब्राह्मणों पर दांव खेला था फिलहाल ब्राह्मण प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज करा सके थे लेकिन बसपा को मुख्य मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिए थे।
BSP के कई कद्दावर नेताओं ने थामा BJP का दामन 
गौरतलब पहलू यह है कि बसपा के कई कद्दावर नेता इन दिनों भाजपा में शामिल हो गए हैं जिसमें गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्र, विजय किशोर तिवारी और अमेठी के आशीष शुक्ला शामिल हैं इसके अतिरिक्त जिले में बसपा के नेता भी बहुत गिने-चुने ही रह गए हैं ऐसे में बीएसपी को जिले में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत बड़ी चुनौती है तिलोई और जगदीशपुर सीटों पर बीजेपी के मनकेश्वर शरण सिंह और मंत्री सुरेश पासी चुनावी मैदान में हैं। जगदीशपुर और तिलोई सीटों पर बसपा का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है। फिलहाल इस बार जिले की सभी सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।