जौनपुर में महिला का खौफनाक कत्ल, सर किया धड़ से अलग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जौनपुर में महिला का खौफनाक कत्ल, सर किया धड़ से अलग

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित ककोरी गांव में गुरुवार को दोपहर ईंट भट्ठा

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित ककोरी गांव में गुरुवार को दोपहर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली झारखंड की निवासी 25 वर्षीय एक महिला की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई।
प्रेम प्रसंग के चलते कि गई हैं हत्या 
पुलिस के अनुसार खेत में मृतका का सिर धड़ से करीब 50 मीटर दूरी पर पड़ पाया गया। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने पर गांव में दोपहर बाद मृतका का सिर विहीन शव राम उग्रह सिंह के खेत से बरामद किया।
शरीर से 50 मीटर दूर पराली में मिला महिला का कटा सर 
पुलिस को छानबीन के दौरान 50 मीटर दूर स्थित विशाल राजभर के खेत में पराली के नीचे छिपाया गया सिर मिला। मृत महिला की शिनाख्त झारखंड के बेडो जिले के टंगरा कालोनी निवासी जिवंती पुत्री नुदा उरांव के रूप में हुई। वह पड़सी जिले वाराणसी के फूलपुर निवासी राम धनी पटेल के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। इसी भट्ठे पर काम करने वाली उसकी बहन सुमरी देवी ने थाने में तहरीर दी।
गमछा व रस्सी से बांधकर धारदार हथियार से किया कत्ल
आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर साथ काम करने वाले रांची निवासी मनीष लोहार ने अपने साथियों के साथ जिवंती के दोनों हाथ रस्सी और गमछा से बांधकर धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। मृत जिवंती के तीन साल का एक बेटा है। उसका पति बंगलुरू में नौकरी करता है। छानबीन में जुटी पुलिस कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक ने घटना का पर्दाफाश करने का जताया भरोसा 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने बताया कि आरंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग में ही हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस वारदात का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।