महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 छात्राओं की मौत, 11 गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 छात्राओं की मौत, 11 गंभीर

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 3 छात्राओं की मौत, 11 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार छात्राएं महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मारी गई छात्राओं की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।