आरिफ से जुदा हुआ उसका दोस्त सारस,वन विभाग की टीम अचानक उठा ले गई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आरिफ से जुदा हुआ उसका दोस्त सारस,वन विभाग की टीम अचानक उठा ले गई

अमेठी के रहने वाले आरिफ के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो कई महीनों से सोशल

अमेठी के रहने वाले आरिफ के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो कई महीनों से सोशल मीडिया पर खुब वायरल भी है दरअसल एक आरिफ  नाम का शख्स है जिसका एक अनोखा दोस्त सारस है। आरिफ औऱ सारस की दोस्ती जय वीरु की तरह है जो हमेशा आरिफ के साथ रहता है। लेकिन अब आरिफ और उसका सारस एक दूसरे से अलग हो गए है।
वन विभाग की टीम सारस को ले गई 1679464103 rif
दरअसल अमेठी में आरिफ का दोस्त सारस उनसे जुदा हो गया है। वन विभाग की टीम ने सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया है। दोनों एक साल से साथ रह रहे थे। दोनों की दोस्ती ने प्रदेश में सुर्खियों बटोरी थीं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनकी इस दोस्ती की तारीफ की थी। सारस के दूर जाने से आरिफ बहुत दुखी हैं। मंगलवार को वन विभाग की टीम सारस को उठा ले गई ।
बेहद नाराज है आरिफ
जिसके बादसे ही आरिफ बेहद नाराज है।समसपुर पक्षी विहार रायबरेली की टीम की मौजूदगी में सारस को लेजाकर प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया गया।
आरिफ और उसका दोस्त सारस एक साल से साथ रह रहे थे इन दोनों की दोस्ती की सोशल मीडिया पर खुब चर्चा भी होती रहती है। इनकी दोस्ती को देखकर
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंनो इनकी दोस्ती की सराहना भी की थी।
एक साल से परिवार के साथ रहता था सारस
लेकिन अब वन विभाग की टीम सारस ले जा चुकी है। उसके जाने के बाद आरिफ का परिवार भी बेहद दुखी है।अरमान बताते हैं कि सारस के जाने के बाद हमें काफी दुख है। हमें इतना दुख है कि हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। सारस से हमारा दिल से लगाव था। हम सब के बीच वो  परिवार के सदस्य की तरह रहता था। हमारी यही मांग है कि सारस को भले ही ले जाया गया है। लेकिन उसे जैसे यहां पर आजादी थी। उसी आजादी में वहां भी रखा जाए।
अखिलेश यादव ने किया विरोध1679464189 11
वहीं जब अखिलेश यादव को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी इसका विरोध किया और ट्वीट किया  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वाले से दूर ले गयी। देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।