Hathras Stampede: राहुल गांधी आज जाएंगे हाथरस, भगदड़ में घायल लोगों से करेंगे मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Hathras Stampede: राहुल गांधी आज जाएंगे हाथरस, भगदड़ में घायल लोगों से करेंगे मुलाकात

Hathras Stampede:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह उत्तर प्रदेश के हाथरस में घायल लोगों से मुलाकात करने जाएंगे। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने दी। अजय राय ने सूचना देते हुए बताया क‍ि राहुल गांधी इस दौरान भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मुलाकात करेंगे। घायल लोगों से भी मिलेंगे।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले दिन में अजय राय ने इस घटना के ल‍िए राज्‍य सरकार को ज‍िम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा, जब पता था क‍ि इतने लोग आने वाले हैं, तो पहले से इंतजाम क्‍यों नहीं क‍िया गया। मंगलवार को हाथरस में एक स्वयंभू संत के सत्संग में भगदड़ की वजह से 121 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद विपक्ष के किसी वरिष्ठ नेता का हाथरस का यह पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस का दौरा किया था और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की थी।

बाबा के 6 करी‍बी ग‍िरफ्तार

पुल‍िस ने इस मामले में बाबा के 6 करी‍बियों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे। एफआईआर में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं है। जिम्मेदारी आयोजक की होती है। आयोजक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये जानकारी अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने दी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।