Hathras Hadsa: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना हाथरस जिले के चंदपा कोलवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार यानी 6 सितंबर को एक वैन और बस में भीषण टक्कर होने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 19 लोग घायल है। हादसे की सूचना मिलने ही राज्य के वरिष्ट पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले को संज्ञान में लेते हुए योगी सरकार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए है।
Highlights:
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वैन बस की भीषण टक्कर
- इस टक्कर में 15 लोगों की मौत व 16 लोग घायल
- घटना पर सीएम योगी से जताया दुख, उचित उपचार के दिए आदेश
मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
हाथरस हादसे पर पीएमओ ने कहा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। वहीं प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the mishap in Hathras, UP. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/7qucGLR6ug
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2024
प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024
हादसे पर अलीगढ़ कमिश्नर ने दी जानकारी
हाथरस घटना पर अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा, अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसा रोडवेज बस और टाटा वाहन की टक्कर से हुआ। 11 घायलों का यहां इलाज चल रहा है जबकि 8 को उचित इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
#WATCH हाथरस घटना पर अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा, “अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 7 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसा रोडवेज बस और टाटा वाहन की टक्कर से हुआ… 11 घायलों का यहां इलाज चल रहा है जबकि 8 को उचित इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है…” pic.twitter.com/FZBGjSxnvN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2024
हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि, ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे। शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस वैन से टकरा गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रुप से घायल चार यात्रियों में तीन अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।