रात में अकेली जा रही थी लड़की, एसपी ने गाड़ी रुकवा कर किया ये काम, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रात में अकेली जा रही थी लड़की, एसपी ने गाड़ी रुकवा कर किया ये काम, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

पूरे देश में आक्रोश हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद से है। इस

पूरे देश में आक्रोश हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद से है। इस घटना के बाद से हर कोई महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक एसपी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी के हरदोई का है। बता दें कि इस वीडियो में एक बेटी की मदद करते हुए एसपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने एसपी की बहुत तारीफ की है। 
1575373717 hardoi sp video
अकेली लड़की जा रही थी सूनसान जगह पर पैदल
बता दें कि हरदोई के एसपी आलोक प्रियदर्शी बीती रात सोमवार को ड्यूटी चेक पर गए हुए थे। तभी रास्ते में उन्हें एक सूनसान जगह पर लड़की पैदल जाती हुई नजर आई। लड़की को देखते ही एसपी ने गाड़ी रुकवाई और लड़की को भी रोका। उसके बाद एसपी ने लड़की ने पूछा अकेले पैदल इतनी रात को कहा जा रही हो और क्यों। 
एसपी पहुंचे लड़की के साथ होटल

1575373769 hardoi sp video viral
एसपी को लड़की ने कहा वह होटल में काम करती है और अब वह अपने घर जा रही है। हालांकि उस लड़की के साथ एसपी होटल गए जहां वह काम करती है। होटल पहुंच कर प्रबंधन पर एसपी ने नाराजगी जातते हुए कहा कि महिला स्टाफ को रात के समय घर जाते वक्त आपको गाड़ी और समुचित सुरक्षा की व्यवस्‍था सुनिश्चित करनी होगी। हमारी प्राथमिकता महिला की सुरक्षा है। एसपी ने होटल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि महिला की सुरक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही आगे नहीं हो चाहिए नहीं तो कार्रवाई कड़ी होगी। 
पूरा देश हैदराबाद की घटना से आक्रोश में है

1575373788 sp
हैदराबाद में महिला डॉक्‍टर के साथ गैंगरेप और हत्या की गई जिसके बाद पूरा देश गुस्से में है। देश के कई राज्यों और शहरों में लोग कैंडल मार्च और प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ जिन लोगों ने यह दुर्ष्कम किया उन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित और देश भर के लोगों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा मिले या फिर उन्हें भी जिंदा जलाया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।