बलरामपुर में सामूहिक विवाह, 222 जोडे परिणय सूत्र मे बंधे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बलरामपुर में सामूहिक विवाह, 222 जोडे परिणय सूत्र मे बंधे

जिनमे 199 हिंदू जोडे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र मे बंध गये जबकि 23 मुस्लिम जोडो का

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के अलग-अलग विकास खंडो मे गुरूवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 222 जोडो का सामूहिक विवाह कराया गया। 
सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 199 जोडो परिणय सूत्र मे बंध गये तो वही 23 मुस्लिम जोडो का निकाह कराया गया। 
उत्तर प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ में शामिल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को जिले के सभी नौ विकास खंड क्षेत्रों में कुल 222 जोडों का सामूहिक विवाह हुआ। जिनमे 199 हिंदू जोडे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र मे बंध गये जबकि 23 मुस्लिम जोडो का निकाह उनके धार्मिक रीति के तहत कराया गया। 
इस अवसर पर ब्लाक कार्यालय परिसरो को गुब्बारो और झंडियो से सजाया गया था। प्रशासन की ओर से बरातियों को भोजन भी कराया गया। उसके बाद जनप्रतिनिधियो और खंड विकास अधिकारियो ने नव विवाहितो को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।