बेटियों के साथ मिलकर महिला ने परिवार को दिया जहर, जानें खौफनाक साजिश की वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटियों के साथ मिलकर महिला ने परिवार को दिया जहर, जानें खौफनाक साजिश की वजह?

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर परिवार के पांच लोगों को खाने

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर परिवार के पांच लोगों को खाने में जहर दे दिया। जहर की मात्रा कम होने के चलते किसी की भी मौत नहीं हुई। हालांकि बुजुर्ग की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज़ जारी है। वहीं पुलिस ने माँ और दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि जुनेदपुर गांव में रहने वाली राजकुमारी और बेटी ज्योति तथा अर्चना का  प्रेस प्रसंग चल रहा था। जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे। घर वालों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, वे अपने प्रेमी से फोन पर भी बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद तीनों ने मिलकर घर वालों की हत्या का प्लान बनाया लेकिन जहर देते समय एक बेटी का दिल पसीज गया। और उसने खाने में जहर का बहुत कम इस्तेमाल किया। 
मां-बेटियों का गांव के लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला के गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी परिवार के सभी सदस्यों को हो गई थी। इस पर घर में हमेशा विवाद होता था। इसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई। काफी समय बाद वह वापस लौटी। इस दौरान उसकी दोनों बेटियों का भी गांव के ही दो लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कभी विरोध नहीं किया। इस दौरान महिला भी अपने प्रेमी के साथ बातचीत करती रही।
बेटियों के साथ खौफनाक साजिश का प्लान
एक दिन आरोपी महिला राजकुमारी अपने प्रेमी रविंद्र से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके पति देवेंद्र ने सुन लिया। देवेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी को बात ना करने की धमकी दी। इसके बाद पत्नी का फोन तोड़ दिया। इसके बाद राजकुमारी ने दोनों बेटियों के साथ मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
खाना परोसते वक़्त पसीजा दिल
इस साजिश में बेटियों के प्रेमियों ने भी पूरा साथ दिया। बेटियों के प्रेमियों दीपक और अभिषेक ने ही जहर का इंतज़ाम किया था। पुलिस के मुताबिक, खाना परोसते वक़्त एक बेटी का दिल पसीज गया और उसने जहर की डोज़ को कम कर दिया। खाने के कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे परिवार वालों की हालत बिगड़ी और वो सभी बेहोश हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद महिला और दोनों बेटियां प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं। सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ। उन्होंने घर में जाकर देखा तो हैरान रह गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
साजिश में शामिल नहीं था महिला का प्रेमी
पुलिस ने बताया कि अगर महिला का प्रेमी इस वारदात में शामिल नहीं था, केवल बेटियों के प्रेमी की भूमिका थी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि  इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार की रात को आरोपी राजकुमारी, उसकी बेटी ज्योति और अर्चना, अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।