उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने कहा है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही हो और प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। श्रीमती द्विवेदी ने गुरूवार को महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम लगाने एंव पीड़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की।
जन सुनवाई में कुल आठ मामले आये जिसे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को पूरी गंभीरता से संज्ञान में लिया जाये और उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने जिले में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उसके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। सदस्य ने कहा कि पीड़त महिला की बातों को पूरे ध्यान से सुना जाये। घरेलू हिंसा पर नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों पर निगरानी रखी जाये और विवेचना न्यायपूर्ण हो।