सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए : प्रियंका गांधी वाद्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए : प्रियंका गांधी वाद्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर ‘बीच का

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर ‘बीच का रास्ता’ निकालने की वकालत की है। प्रियंका ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में पुराना पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों की पुरानी मांग पर पार्टी का रूख पूछे जाने पर कहा, पुराने पेंशन पर हमने बहुत चर्चा की है। हमें लगता है कि इसपर बीच का रास्ता निकाला जा सकता है।
सपा ने 13 लाख सरकारी कर्मियों को लुभाने की कोशिश की
उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी अरसे से पुराना पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पुराना पेंशन बहाल करने का वादा कर प्रदेश के करीब 13 लाख सरकारी कर्मियों को लुभाने की कोशिश की है।
2004 में केंद्र की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद करके नई योजना लागू की थी। उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।