लखीमपुर नगर पालिका ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। अब सेना में सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवारों से हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि यह निर्णय देश की सीमाओं पर सेवा कर रहे सैनिकों के सम्मान में लिया गया है।
भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान दिखाते हुए लखीमपुर नगर पालिका ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब उन परिवारों से हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा जिनके सदस्य सेना में सेवारत हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लखीमपुर नगर पालिका ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की सीमाओं पर सेवारत सैनिकों का हाउस टैक्स नगर पालिका ने माफ कर दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना के जवानों ने कई आतंकियों को मार गिराया। इसको लेकर लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई और बैठक में फैसला लिया गया कि देश की रक्षा कर रहे जवानों के परिवारों से हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने कहा कि रिटायर्ड सैनिकों के परिवारों से नगर पालिका हाउस टैक्स नहीं वसूलेगी।
सैनिकों के परिवारों को दी जाएगी ये सुविधाएं
नगर पालिका शहर के मोहल्लों में रहने वाले सैनिकों के परिवारों को सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सैनिकों के सम्मान के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में देश की रक्षा में डटे रहते हैं। यह छोटा सा प्रयास हमारी तरफ से उनके त्याग और समर्पण को सलाम करने का एक प्रयास है।
तुर्की-पाकिस्तान के खिलाफ वाराणसी में उग्र प्रदर्शन, लोगों ने निकाली शव यात्रा