गाजियाबाद : फूड कैफे के अंदर चल रहा था अवैध बार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाजियाबाद : फूड कैफे के अंदर चल रहा था अवैध बार

गजियाबाद में एक फ़ूड कैफ़े में अवैध बार चल रहा था जिसे आबकारी विभाग तथा गाज़ियाबाद पुलिस के

गजियाबाद में एक फ़ूड कैफ़े में अवैध बार चल रहा था जिसे आबकारी विभाग तथा गाज़ियाबाद पुलिस के द्वारा चल रहे संयुक्त अभियान के तहत पता लगाया गया। जानकारी के मुताबिक़, बिना अनुमति के बार चल रहा था और यहां ग्राहकों को विदेशी ब्रांड की शराब परोसी जा रही थी, इसके अलावा रूसी लड़कियों को बार में नर्तकियों के रूप में नियुक्त किया जाता था।
भाजपा नेताओं के साथ बार मालिक का फोटो 
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी राज नगर स्थित टासा रेस्टोरेंट के अंदर अवैध रूप से बार चल रहा था। पुलिस और आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो पाया कि, उसके पास बार चलाने का लाइसेंस नहीं है। जानकारी के अनुसार बार संचालक संयम कोहली खुद को भाजपा युवा मोर्चा नगर इकाई का कोषाध्यक्ष बताता है। सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री वी. के. सिंह सहित कई भाजपा नेताओं के साथ संयम कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज 
आबकारी विभाग के मुताबिक छापेमारी के दौरान बार में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। विभाग ने मौके से शराब की कई बोतलें बरामद की, जिसके बाद अवैध बार के संचालक श्याम लाल के पुत्र संयम कोहली के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।