गोमती नगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Girl in a jacket

गोमती नगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Gomtinagar Gang rape

Gomtinagar Gang Rape: लखनऊ से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले की पुष्टी होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दरअसल, परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर पुलिस का कहना है  कि कार्यवाही जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, जल्द से जल्द कार्यवाई की जाएगी।

Highlights:

  • लखनऊ के गोमती नगर में नाबालिग के साथ गैंगरेप
  • लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना

वहीं, मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना लखनऊ के गोमती नगर की है। घटना की मानें तो चिनहट इलाके की रहने वाली लड़की के माता-पिता उस रात को अपने संबंधी के शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान 14 वर्षीय नाबालिग घर में अकेले ही थी। इस मौके का फायदा उठाकर पड़ोस के तीन लड़कों ने रात में उस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि नाबालिग के माता-पिता शादी के बाद घर आए तो बच्ची ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। शिकायत के पुलिस तुरंत कार्यवाही कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।