उत्तर प्रदेश में चार लोगों ने दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब से किया हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में चार लोगों ने दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब से किया हमला

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई है जिसमें चार आदमियों

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई है जिसमें चार आदमियों ने एक महिला पर तेजाब से हमला किया है। ये आरोपी पीड़िता पर उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया। 
इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, “ये चारों आदमी बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे दुष्कर्म के मामले को वापस लेने से इनकार कर दिया था।” 
त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने पुलिस से संपर्क करने के बजाय अदालत में इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था क्योंकि इससे पहले उसने पुलिस के पास जाकर भी इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दावा किया है कि दुष्कर्म के होने का कोई सबूत नहीं था जिसके चलते मामले को बंद कर दिया गया था। 

दिल्ली: अनाज मंडी में लगी भीषण आग पर PM मोदी और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।