ख़राब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका सोनिया गांधी का विमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ख़राब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका सोनिया गांधी का विमान

अमेठी : संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का विमान नयी दिल्ली में बेहद

अमेठी : संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का विमान नयी दिल्ली में बेहद खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से रायबरेली के दौरे पर पहुंची मां-बेटी को बुधवार की रात यहीं गुजारनी होगी। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ पहली बार यहां मतदाताओं का धन्यवाद करने आयी थीं। 
फुर्सतगंज के थाना प्रभारी एस. के. राय ने पीटीआई..भाषा को बताया कि उनके निजी विमान को अमेठी-रायबरेली की सीमा पर स्थित फुर्सतगंज हवाईअड्डे से रात आठ बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन नयी दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब वह गुरुवार सुबह नौ बजे उड़ान भर सकेगा। 
सोनिया और प्रियंका दोनों रायबरेली के भुयेमाउ अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। गौरतलब है कि मां-बेटी आज के दौरे में पड़ोसी अमेठी जिला नहीं गईं। इस सीट से आम चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।