रायबरेली में हाथ में सांप पकड़ना प्रियंका को पड़ा महंगा, मामले की शिकायत दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रायबरेली में हाथ में सांप पकड़ना प्रियंका को पड़ा महंगा, मामले की शिकायत दर्ज

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर रायबरेली के हंसा के पुरवा गांव में सपेरों की बस्ती में

सियासी घमासान के बीच कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को सांपो से खेलना महंगा पड़ गया है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी ने इस मामले शिकायत जिलाधिकारी से की है। प्रियंका गांधी गुरूवार को रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार के दौरन हंसा के पुरवा गांव पहुंची। वहां पर उन्होंने सपेरों और उनके परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने एक सांप को अपने हाथ में भी लिया। लेकिन यही उनके लिए अब मुसीबत का सबब बना गया है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी जयप्रकाश सक्सेना ने इस मामले की रायबरेली के जिलाधिकारी से प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ गुरुवार को सांपों के साथ खेलने की शिकायत की।

Priyanka Gandhi Vadra

जयप्रकाश ने द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स एक्ट और द वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर रायबरेली के हंसा के पुरवा गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गई और उनसे काफी देर तक बातचीत की। मदारी से उन्होंने जहरीले सांप को अपने हाथ में लिया और उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं।

नैतिकता होती तो गोरखपुर उपचुनाव के बाद योगी इस्तीफा दे देते : रामभुआल निषाद

जब भीड़ में से किसी ने उनसे सावधान रहने को कहा तो उन्होंने कहा कि कुछ नही होगा सब ठीक है। ये अलग बात है कि गर्मी से बेहाल सांप बेजान था। सांपों के साथ खेलने के बाद प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आगे बढ़ गई। कुछ लोग इस अंदाज से उनके प्रति आकर्षित भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।